Dark Mode
कायस्थ बोर्ड के गठन को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत से मिले कायस्थजन

कायस्थ बोर्ड के गठन को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत से मिले कायस्थजन

सीकर ।  कायस्थ बोर्ड के गठन करने की मांग को लेकर कायस्थजनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर में मुलाकात की। कायस्थ वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से समाज की स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्हें बताया कि कायस्थ समाज के लोग हमेशा से सरकारी सेवा में रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में आरक्षण के चलते कायस्थजन सरकारी नौकरियों से वंचित हो रहे हैं जिससे परिवारों पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। ऐसे में कायस्थ बोर्ड का गठन कर कायस्थं समाज के उत्थान के बारे में विचार किया जाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही इस बारे में विचार विमर्श कर फैसला लेंगे। कायस्थ हितकारिणी समिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण माथुर व सचिव अश्वनी माथुर ने बताया कि इस दौरान फाउंडेशन के 32 पदाधिकारियों के साथ सीकर से कायस्थ हितकारिणी समिति के संरक्षक प्रदीप माथुर ने सीकर कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!