Dark Mode
गाय को घर में पालन से घर की सर्व बाधाओं का होता है निवारण - शर्मा

गाय को घर में पालन से घर की सर्व बाधाओं का होता है निवारण - शर्मा

ओसिया. गोपाल गौशाला ओसियां का अवलोकन करते हुए गोसेवा गतिविधि के गो कथा आयाम प्रमुख पंडित सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रत्येक गौशाला में गाय से संबंधित शास्त्रीय ज्ञान रखने वाले गौ सेवकों को जोड़कर गौशालाओं का संचालन करें। गाय का शास्त्रीय विधि से पालन से घर की सर्व बाधाओं का निवारण हो जाता है।ऋग्वेद में गाय को रुद्रां की मां,वसुओं की बेटी,आदित्य की बहन और अमृत के केंद्र के रूप में संबोधित कर वर्णन किया गया है हिंदू धर्म में यह माता का प्रतिनिधित्व करती है, क्योंकि यह अच्छाई का स्त्रोत है और इसका दूध सभी प्राणियों का पोषण करता है। गो चिकित्सा प्रमुख मोहनलाल सुथार ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर जोर देते हुए कहा कि शरीर की रक्षा शक्ति मजबूत करके ठीक करना एक तीर से बहुत सारी बीमारी का निदान जैसा है। हमें कम खर्चीली पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर राजस्थान गोसेवा आयोग के सदस्य भगवान दास राठी, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि हरनारायण सोनी, गायत्री परिवार के मोतीलाल सोनी, गो भक्त मोहनलाल राठी, सत्यनारायण बूब,साँवलराम ओझा, राजूराम जाणी, रामदेव तिवारी,रुगाराम जाणी, प्रेमाराम, डालाराम सहित गणमान्य एवं गौशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!