Dark Mode
केजरीवाल, सुनीता, आतिशी, मान दिल्ली चुनाव के लिए आप के स्टार प्रचारक

केजरीवाल, सुनीता, आतिशी, मान दिल्ली चुनाव के लिए आप के स्टार प्रचारक

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।आप के नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। आप के नेताओं ने बताया कि सूची में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, विधायक दिलीप पांडे, गुलाब सिंह और ऋतुराज झा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, रघुविंदर शौकीन, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत सहित आप सरकार के सभी मंत्री भी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!