केकडी पंचायत समिति सदस्यों ने साधारण सभा का फिर बहिष्कार किया
केकडी. विशेष साधारण सभा का लगातार दूसरी बार विरोध के चलते साधारण सभा नहीं हो सकी।पंचायत समिति सदस्यों की 9 सूत्री मांगों को लेकर आज सोमवार को आयोजित होने वाली साधारण सभा का पंचायत समिति सदस्यो द्वारा सामूहिक रूप से विरोध करते हुए बहिष्कार किया गया , पंचायत समिति सदस्यों ने प्रधान होनहार सिंह के साथ ज्ञापन सौंपा, चायत समिति सदस्यों ने महेंद्र सिंह राठौड़ अतिरिक्त विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया एवं विशेष साधारण सभा का बहिष्कार किया ,पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से बहिष्कार किए जाने से विशेष साधारण सभा का आयोजन नहीं हो सका, 9 सूत्री मांगों पर राज्य सरकार द्वारा जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक भविष्य में होने वाली समस्त मीटिंग एवम् साधारण सभा का बहिष्कार रहेगा, ज्ञापन देने के दौरान केकडी प्रधान होंनहार सिंह, अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य संघ संदीप पाठक,उप प्रधान राजू धाकड़,सोनू कुमावत, दुर्गा देवी,लाडा देवी, मंजू कंवर गोपाल मीणा ,सुरता देवी, कंचन देवी बन्ना लाल बेरवा जगदीश बेरवा पुष्पा कंवर दिनेश कुर्मी एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि दशरथ सिंह राठौड़ महेश शर्मा महावीर बैरवा, हनुमान धाकड़, मुकेश कुमावत आदि मौजूद रहे।