धरियावद में कांग्रेस का केंडल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन
धरियावद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम पूरी गोस्वामी के नेतृत्व में धरियावद नगरपालिका क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च निकालकर भाजपा सरकार का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आमजन बढ़ती महंगाई, बिजली बिलों में अत्यधिक वृद्धि और अधूरे वादों से परेशान है। “वोट चोरी, वोट चोर सरकार गद्दी छोड़” और “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य बस स्टैंड पर एकत्र हुए और मोमबत्तियाँ जलाकर विरोध जताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह राणावत, पूर्व विधायक नगराज मीणा, उप जिला प्रमुख सागरमल बोहरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष दिव्या सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता भवरलाल पचोरो, धनपाल वक्तावत, जसवंत सिंह कोठारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल वक्तावत, तेजकरण चौधरी, तुलसीराम कीर, मुंशी भाई ठेकेदार, मदन दमामी, मनोज कोठारी, कोमल भणावत, सुरेन्द्र डागरिया, सुजीत कोठारी, दिलीप पटवा, दिनेश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और जनता से किये वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए बढ़ी हुई दरें और निर्णय वापस लेने की मांग की। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसजन आक्रोशित होकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।