Dark Mode
केरल CM वीडी सतीशन की पीएम मोदी से मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

केरल CM वीडी सतीशन की पीएम मोदी से मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद हुई पीएम मोदी से सतीशन की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मैंने प्रधानमंत्री से केरल के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहायता और समर्थन का अनुरोध किया।" प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, "केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।"
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में होगी।
बता दें कि केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी के साथ सतीशन की यह पहली मुलाकात है। मुलाकात के एजेंडे के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट किया है कि मुलाकात के दौरान केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है।
सतीशन ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को शानदार जीत दिलाई। इस चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतीं, जबकि लेफ्ट का आंकड़ा 99 सीटों से घटकर सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। इसके अलावा, भाजपा ने भी तीन सीटें जीतकर अपना खाता खोल लिया।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सतीशन ने 18 मई को अपने मंत्रिमंडल के 20 सहयोगियों के साथ शपथ ली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!