के.जी.एन. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर का मंगलवार 5 को उद्घाटन
सीकर। फतेहपुर रोड पर शिक्षा दिवस पर शिक्षा की नगरी सीकर में चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा में एक अलग मुकाम रखने वाली संस्थान ख्वाजा गरीब नवाज नर्सिंग कॉलेज के पास ही के. जी. एन. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर का 5 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे उद्घाटन किया जायेगा । हॉस्पिटल के संस्थापक खादिम हुसैन खत्री ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व काबिना मंत्री एवं मैम्बर ऑफ राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, जनाब एम. डी. चौपदार, राजकुमारी शर्मा, जनाब खानू खां बुधवाली, रतनलाल जलधारी, फतेहपुर विधायक जनाब हाकम अली खाँ, मोहम्मद इब्राहिम, नगर परिषद सभापति जीवण खां सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे। शहरवासियों को 300 बेडेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध होंगी।