Dark Mode
खादी ग्रामोद्योग उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने किया डेंटल ब्लिस का उद्घाटन

खादी ग्रामोद्योग उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने किया डेंटल ब्लिस का उद्घाटन

कोटा । पार्श्वनाथ रेजिडेंसी एग्जॉटिका केनाल रोड पर राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने बुधवार को डेंटल ब्लिस्स क्लीनिक का उद्घाटन किया। एसएमएस जयपुर पास आउट डॉ पल्लवी जैन ने बताया कि कुन्हाड़ी क्षेत्र में पारसनाथ रेजीडेंसी एरिया में डेंटल ब्लिस्स क्लीनिक का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कुन्हाड़ी क्षेत्र का प्रथम वातानुकूलित एवं सर्व सुविधा युक्त डेंटल क्लिनिक है। क्लीनिक पर डेंटल इंप्लांट्स टेढ़े मेढ़े दांतो को एलाइनर्स द्वारा दांतो को सीधा करना, दातों की स्माइल, डिजाइन, टीथ व्हाइटनिंग, आरसीटी, दांतों की नस का इलाज, अक्ल दाढ़ को ऑपरेशन के माध्यम से निकालना एवं दांतों से संबंधित सभी प्रकार के छोटे बड़े ऑपरेशन एवं दांतो की कैविटी एवं अन्य विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन के दिनेश कुमार जैन, अतिरिक्त कोषाधिकारी टीसी जैन, एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके जैन, विभिन्न जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!