Dark Mode
खाजूवाला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुजरात गाड़ी से एमडी बरामद की

खाजूवाला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुजरात गाड़ी से एमडी बरामद की

बीकानेर। जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम को लेकर जिले की पुलिस अभियान चला रही है। इस बीच जिले की खाजूवाला पुलिस ने बुधवार को नाकाबन्दी के दौरान राजीव सर्कल पर एक गुजरात नम्बर की गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगा ली। इसके बाद पुलिस और एफएसटी टीम ने गाड़ी का पीछा कर गाड़ी रुकवाई। तलाशी के दौरान गाड़ी में 2.90 ग्राम एम डी नशा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान मोहनगढ़ निवासी बशीर खां, अशोक पारीक व विजयनगर निवासी मनीष और ओमप्रकाश को गिरफ्तार लिया है। बरहाल गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेसी कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!