Dark Mode
गौ माता को खल चुरी 12 बेग समर्पित ,। 

गौ माता को खल चुरी 12 बेग समर्पित ,। 

पदमपुर . निकटवर्ती गांव 7 सीसी के सजे पीर दरबार में संगत द्रारा इच्छा अनुसार गौ माता के  प्रति समर्पण भाव  रख कई सालो से डेरा बाबा नैव सिहं  दरबार में खल चुरी व गुलक की एकत्र राशि सहित अन्य सामग्री गुरु बहादुर शाह के शिष्य  सेवादार बाबा गोपी सिंह के नेतृत्व में गौमाता को भेंट करने का सिलसिला कई सालो से  लगातार जारी है । बाबा गोपी सिंह का कहना है कि सबसे  महान सेवा गौ माता की है , हर  एक व्यक्ति को गौमाता के प्रति सदेव सकारात्मक भाव रख  सेवा करते हुए गर्व महसूस करना चाहिए ।  सेवादार  गोपी सिंह ने गुरु बहादुर शाह की  प्रेरणा से श्री कृष्ण गोदामा गौशाला 2 डीडी पदमपुर  को    संगत के सहयोग से  हर  माह  10 से 15  बैग खल चुरी समर्पित की जाती है ।   वीरवार को सजे  दरबार में भीषण गर्मी को देखते हुए जलजीरा व लंगर की व्यवस्था की गई । श्री कृष्ण सुदामा गौशाला के प्रबंधक शिवकुमार गोयल ने बताया कि   बाबा बहादर शाह के शिष्य गोपी सिंह का गौ माता के प्रति हमेशा ही समर्पण भाव रहने पर गौशाला को लगातार  खल चुरी का  सहयोग मिलना  बड़ा ही  पुण्य का कार्य है । गोयल  ने बाबा गोपी सिंह व  दरबार से जुड़े सेवादारों का आभार व्यक्त   किया । 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!