खाणडल विप्र सेवा संस्थान ने पुर्व मंत्री रिणवा का किया अभिनंदन
रतनगढ़ । देश की औद्योगिक राजधानी मुम्बई की प्रतिष्ठित संस्था महासेवा की ओर सें राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा को 25 मार्च को मुम्बई के यशंवत राव च्वहाण प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र सोसायटीज वैलफेयर एसोसिएशन की ओर सें आयोजित भव्य समारोह के दौरान पूर्व मंत्री रिणवा को राष्ट्रीय अभिमान पुरस्कार प्रदान करने पर खाण्डल विप्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद बंशीया के सानिध्य में संस्थान के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर वश्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संरक्षक रघुनाथ प्रसाद जोशी, सचिव उपेन्द्र कुमार चोटिया, उपाध्यक्ष बनवारीलाल बील, नन्द किशोर माठोलिया,मनोज जोशी, एडवोकेट निर्मल भुढाढरा, आसुतोष पुरोहित व दीपक डिडवानिया आदि उपस्थित थे।