Dark Mode
खंडेलवाल महिला मंडल ने किया सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

खंडेलवाल महिला मंडल ने किया सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

कोटा.  खंडेलवाल महिला मंडल केशवपुरा महावीर नगर द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होटल द ओरिजिन राजीव गांधी नगर में किया गया । मंडल की अध्यक्ष सुनीता कूलवाल ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में मंडल की सदस्यों द्वारा राजस्थानी, पंजाबी, बंगाली वेशभूषा में गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए । डांस के साथ कार्यक्रम में गेम्स, सदस्यों का सम्मान व पुरस्कार वितरण भी किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनीता कूलवाल, सचिव पुष्पा टोडवाल, संरक्षक मालती खटोडिया, शालिनी तंबोलिया, प्रीति ठाकुरिया, उपाध्यक्ष मधु आंकड़, कोषाध्यक्ष मंजू दुसाद, सांस्कृतिक मंत्री विमला बाजरगान, सोनू ठाकुरिया, संगठन मंत्री मंजू पाटोदिया, निकिता धामाणी, प्रचार प्रसार मंत्री बीना पितलिया, सुनीता नाटाणी, मंच संचालक सीमा कूलवाल, कीर्ति खारवाल व पूर्व अध्यक्ष पिंकी बाजरगान सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य व अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुनीता कूलवाल व सचिव पुष्पा टोडवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!