Dark Mode
खरतरगच्छ सहास्त्राब्दी वर्ष में शत्रुंजय महातीर्थ पर होगा खरतरगच्छ का महासंगम

खरतरगच्छ सहास्त्राब्दी वर्ष में शत्रुंजय महातीर्थ पर होगा खरतरगच्छ का महासंगम

शत्रुंजय तीर्थ। शाश्वत तीर्थाधिराज शत्रुंजय महातीर्थ मेेें आचार्य जिनपीयूषसागर सूरीश्वरजी म.सा. सहित शताधिक साधु-साध्वीवृंद का चातुर्मास इस वर्ष आयोजित होने जा रहा है। इस चातुर्मास में अनेकविध कार्यक्रमों का आयोजित किए जाएगें।
श्री ऋषभ-जिनेश्वर पेढ़ी, पालीतणा के विजय कांकरिया एवं अखिल भारतीय खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति के महामंत्री सुपारसचंद गोलेच्छा़ ने बताया कि जैन धर्म के प्राचीनतम जीवंत समुदाय खरतरगच्छ के गौरवशाली सहस्त्राब्दी वर्ष अनुमोदनार्थ ऋषभ -जिनेश्वर पेढ़ी (पालीतणा) के अन्तर्गत खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी रत्नत्रयोत्सव समिति के तत्वावधान में आचार्य जिनपीयूषसागर सूरीश्वरजी म.सा. सहित शताधिक साधु-साध्वीवृंद का चतुर्विध संघ के साथ शत्रुंजय महातीर्थ में भव्य प्रवेश होगा। आचार्य भगवंत की निश्रा में सिद्धाचल तीर्थ में 700 से अधिक आराधकों का सामुहिक चातुर्मास, 1500 आराधकों की पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व आराधना, 1000 आराधकों का श्रमण प्रदायक उपधान तप, 1000 आराधकों की नव्वाणु यात्रा, खरतरगच्छ सहास्त्राब्दी महोत्सव, छःरि पालित संघ, सामुहिक दीक्षा आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति के प्रचारमंत्री चन्द्रप्रकाश छाजेड़ ने बताया कि आचार्य भगवंत की निश्रा में 2 जुलाई से 23 अगस्त 2023 तक सामुहिक चातुर्मास आराधना, 13 अगस्त से 20 अगस्त तक सामुहिक पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आराधना, 5 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक उपधान तप की आराधना, 29 नवम्बर से 12 जनवरी तक नव्वाणु यात्रा, 25 से 27 दिसम्बर तक त्रिदिवसीय खरतरगच्छ सहास्त्राब्दी महोत्सव सहित छःरि पालित संघ, सामुहिक दीक्षा महोत्सव आयोजित किए जाएगें। इन सभी आयोजनों को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है एवं कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी रत्नत्रयोत्सव समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण जोर-शोर से लगे हुए है। पालीतणा तीर्थ में अनेक धर्मशालाऐं भी बुक कर ली गई है। पुरे देश में एक उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस महोत्सव में निश्रा प्रदान करने के लिए छतीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान आदि अनेक स्थानों से उग्र विहार कर साधु-साध्वी पालीतणा तीर्थ में पधार रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!