खटवा निवासी कवि अनुराग प्रेमी ने मुम्बई में किया नाम रोशन
दौसा . जिले के लालसोट तहसील के छोटे से गांव खटवा के युवा कवि अनुराग महावर साहित्य के क्षेत्र में अनुराग प्रेमी के नाम से मशहूर अपनी प्रतिभा के दम पर मुंबई पहुंच गया। अनुराग प्रेमी खटवा निवासी सुखराम महावर के सुपुत्र है, माता का नाम संतोष देवी है। वो आने वाले रविवार को शेमारू चैनल पर प्रसारित होने वाले वाह भाई वाह शो में काव्यपाठ करते हुए दिखाई देंगे। साहित्यिक संस्था आजाद कलम के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने बताया कि अनुराग संस्था के बतौर संगठन मंत्री सदस्य हैं जो हास्य एवं व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीतने की प्रतिभा रखते हैं। जिन्होंने अपनी रचनाओं के दम पर मुंबई पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिनका एक काव्य संग्रह 'तेरे बाद' भी प्रकाशित हो चुका है। बचपन से कविता लिखने पढ़ने के शौक ने आज मुंबई पहुंचा दिया। जिनको प्रसिद्ध कवि एवं अभिनेता, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैम शैलेश लोढ़ा ने अपने शो वाह भाई वाह की शूटिंग में कविता पाठ करने के लिए बुलाया। शूटिंग के बाद घर लौटकर उन्होंने बताया कि मुम्बई तक का सफ़र मेरे दादा जयनारायण पटेल जी के आशीर्वाद से संभव हो पाया है और यह शो शेमारू चैनल पर रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। यह मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है। मैं इस उपलब्धि को अपने माता पिता एवं क्षेत्रवासियों को समर्पित करता हूँ। इस अवसर पर आजाद कलम के राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र यादव, अध्यक्ष नवल घुनावत, सचिव रामेश्वर प्रसाद करुण, कोषाध्यक्ष कुमारधर्मी, कैलाश सुमा, कृष्णकुमार सैनी, दिनेश प्रजापति आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं खटवा पंचायत के सरपंच रामप्रकाश माली, अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष सांवलराम भोंडा आदि ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।