Dark Mode
एम.एस.एस पब्लिक स्कूल में खेलो इण्डिया अण्डर 13 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

एम.एस.एस पब्लिक स्कूल में खेलो इण्डिया अण्डर 13 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

मदनगंज किशनगढ़। एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ऑल इण्डिया फुटबॉल फडरेशन व राजस्थान फुटबॉल एसोसियेशन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इण्डिया अण्डर 13 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में इन्टरनेशनल स्कीट शूटर प्रिंसेज सर्वेश्वरी कुमारी, राजस्थान फुटबॉल एसोसियशन के सचिव दिलीप सिंह शेखावत एन.आई.एस. के फुटबॉल कोच पुष्पेंद्र चौहान व अजमेर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुधीर जोसफ ने शिरकत की। टूर्नामेंट की विजेता टीम मगन सिंह राजवी फुटबॉल एकेडेमी बीकानेर रही व जिला फुटबाॅल संघ श्रीगंगानर की टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल किशनगढ़ की छात्रा सान्वी जैन ने बेस्ट गोलकीपर, मगन सिंह राजवी फुटबॉल एकेडेमी बीकानेर छात्रा धानू कंवर ने बेस्ट डिफेंडर, जोधा ने बेस्ट फिल्डर , निशू ने बेस्ट स्ट्राइकर, जिला फुटबाल संघ श्रीगंगानगर की छात्रा साक्षी ने बेस्ट स्कोरर, दीपिका ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, अजमेर फुटबॉल गर्ल्स कलेक्टिव एम.जे.एस. की छात्रा सुमन गुर्जर ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेता टीमों को मैडल व पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता मेहता ने सभी विजेता छात्राओं को जीत की शुभकामनाएँ देते हुए बाहर से आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!