खीचड़ आज सम्भालेंगे जिलाध्यक्ष का कार्यभार
रतनगढ़ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नव नियुक्त चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्रराज खीचड़ आज शनिवार दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में निर्वतमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण व्यास ने बताया कि पदभार ग्रहण करने से पहले महेश्वरी भवन में दोपहर दो बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।