ख्वाजा सिद्दीकी 109 वां उर्स पर चढ़ाई चादर अकीदत के फूल किये पेश
सीकर । मोहल्लाह नारवान में आस्ताना आलिया मुफ्ती -ए -शरीयत शाहे विलायत ख्वाजा गुल मुहम्मद सिद्दीकी अल चिश्ती का 109 वां उर्स के मौके पर मंगलवार को मजार पर चादर चढ़ाई और अकीदत के फूल पेश किए। दरगाह के मुतवली सज्जादानशीन पीर सूफ ी मौलाना कारी हाफिज मंजूर सिद्दीकी ने बताया कि 109 वां उर्स में अलसुबह कुरानखानी बाद नमाज -ए-जोहर चादर मजार ए एक्दस पर नारा ए तकबीर व रिसालत ओर दुरु शरीफ पढ़ते हुए पेश कि कर ख्वाजा गुल मुहम्मद सिद्दीकी अल चिश्ती के मजार पर चादर चढ़ाई और अकीदत के फू ल पेश किए। इस मोके पर ख्वाजा सिद्दीकी के मजार पर गुलाब जल , इत्र से गुस्ल संदल और फूल पेश शाम बाद जिक्र ए इलाही की मजलिस में सलातो सलाम पढऩे के बाद जायरीनो पर सुगंधित जल छिड़काव कर अच्छी सेहत, रोजी में बरकत, देश की तरक्की और अमन व शांति एवं भाईचारा के लिए सामूहिक दुआ के साथ सिजरा ख्वाजागान ए चिश्ति पढ़ा गया। दरगाह के मुतवली सज्जादा नशीन पीर सूफ ी मौलाना कारी हाफिज मंजूर सिद्दीकी ने सब का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोलाना मुहम्मद साइल रिजवी, हाजी इकराम भाटी,हाजी शब्बीर हसन नारू, मोहम्मद रफ ीक नारू, डा.शकील बहलीम,मोहम्मद अरशद रजावत,मोहम्मद इलियास नारू ,सलीम नारू, अ.रहमान तगाला, अली बहलीम, हाजी शब्बीर बहलीम, शब्बीर मोयल,मोहम्मद दीन चौहान, मोहम्मद सादीक, अ.माजिद,मखदूम सिद्दीकी,मुहम्मद सादिक,मोहम्मद अलताफ सहित अहले मोहल्ला नार वार मौजूद रहे।