नाबालिग का अपहरण, दो भाइयो पर आरोप
भीलवाड़ा। शहर के प्रताप नगर थाना क्षैत्र में एक नाबालिग का अपहरण करने की घटना सामने आई है। यह नाबालिग लड़की घर से सब्जी लाने गई थी। अपहरण का आरोप स्थानीय दो भाइयों व उसके पिता के साथ ही उदयपुर जिले के युवक पर लगा है। साथ ही परिजनों ने नाबालिग से गैंगरेप और उसकी हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दी कि उसकी 13 साल की भानजी, बहन की मौत के बाद उसी के पास रह रही थी। 13 फरवरी की शाम 5 बजे भानजी घर से सब्जी लाने की कहकर गई थी जो लौटकर नहीं आई। उसकी तलाश करने पर पता चला कि भीलवाड़ा के परवीन सांसी, उसका पिता व भाई, उदयपुर जिले के सुनील मीणा के साथ मिलीभगत कर नाबालिग भानजी का अपहरण कर ले गए। परिवादिया ने रिपोर्ट में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म व हत्या की आशंका जताते हुये उसका जीवन खतरे में होने की बात कही है। परिवादिया का आरोप है कि आरोपित परवीन की पत्नी भी लगातार डरा-धमका रही है और कार्रवाई करने पर आत्महत्या कर लेने व झूंठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी