Dark Mode
किड्स फॉर टाइगर की टीम ने करवाई ड्राइंग प्रतियोगिता

किड्स फॉर टाइगर की टीम ने करवाई ड्राइंग प्रतियोगिता

सवाई माधोपुर। आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरदा सवाई माधोपुर मे किड्स फॉर टाइगर की टीम विद्यालय में पहुंची । विद्यालय में कक्षा 6 से 8 की बालको मे ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई । छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बड़े उत्साह एवं समर्पण के साथ अपने कौशल का बेहतर तरीके से प्रदर्शन किया । किड्स फॉर टाइगर के कोऑर्डिनेटर गोवर्धन जी मीणा छात्रों की ड्राइंग देखकर बहुत प्रभावित हुए । ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी , द्वितीय स्थान पर सिमरन बानो , और आकाश बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । किड्स फॉर टाइगर की ओर से आदरणीय गोवर्धन जी मीणा ने तीनों बालकों को पुरस्कार देकर प्रेरित किया । इस अवसर पर आदरणीय गोवर्धन जी मीणा का विद्यालय परिवार की ओर से राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका सम्मान किया गया ।किड्स फॉर टाइगर टीम का संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद दिया आगे भी इसी तरह बच्चों को प्रेरित करने के लिए आग्रह किया । इस अवसर पर किड्स फॉर टाइगर की ओर से संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया को वाइल्डलाइफ की बुक भेंट की । इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार के साथी रमेश चंद्र गुप्ता , बालमुकुंद बैरवा ,संस्था के राजेंद्र कुमार जी , कालूराम जी इस कार्यक्रम के सहयोगी रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!