Dark Mode
महाराजा चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ की पुण्यतिथि पर गिरजाघर में प्रार्थना की

महाराजा चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ की पुण्यतिथि पर गिरजाघर में प्रार्थना की

महाराजा चार्ल्स तृतीय ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को स्कॉटलैंड के रॉयल बाल्मोरल एस्टेट के पास गिरजाघर में प्रार्थना की। चार्ल्स (75) और उनकी पत्नी कैमिला गर्मियों की छुट्टियां स्कॉटिश हाइलैंड्स में बिता रहे हैं, जहां दिवंगत महारानी का आठ सितंबर, 2022 को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। चार्ल्स और कैमिला को महारानी की दूसरी बरसी पर क्रैथी किर्क के छोटे से ग्रेनाइट गिरजाघर में रविवार को सुबह की प्रार्थना के लिए आते देखा गया। चार्ल्स अपनी मां की मृत्यु के बाद दो वर्ष पहले राजगद्दी पर बैठे थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!