Dark Mode
भीम सेना के जिला प्रभारी बने किराड़ 

भीम सेना के जिला प्रभारी बने किराड़ 

अलवर। अलवर के समाजसेवी छैल बिहारी किराड़ को अखिल भारतीय भीम सेना अलवर राजस्थान का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है ।
भीम सेना संभाग भरतपुर के अध्यक्ष कमल सिंह ने यह मनोनयन किया है। कमल सिंह के अनुसार समाज सेवा में सराहनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय भीम सेना में जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। किराड़ दुर्बलनाथ जयंती व विवाह समारोह समिति, खटीक समाज युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष पद पर रहकर सेवा कार्य कर रहे हैं। इनके प्रयासों से हाल ही में राज्य सरकार ने खटीक समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया गया था ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!