किरोड़ी समर्थको ने सरकार के खिलाफ किया सद्बुद्धि यज्ञ
दौसा . दौसा कलेक्ट्रेट के सामने वीरांगनाओं व सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के साथ में पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार के खिलाफ आज लगातार पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। धरनार्थियों के द्वारा आज सरकार के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया महिलाओं की भागीदारी भी रही। इस अवसर पर धुंधी राम मीना, सुरेश घोसी, गंगासिंह , रितेश पार्रिक, कल्यानसहय, जगदीश सरपंच सिन्डोली, कल्याण मांगा भाटा ,राकेश ,रानिवास, अशोक मण्डलगाव, गोपाल गोरड़ा, जत्ती आमलीपुरा, राजेन्द्र मीना, रामप्रसाद गुर्जर ,रतीश खैरवाल, हरिमोहन महर, तपन महावर आदि लोग मौजूद थे।