मील पुण्यतिथि पर सोमवार को किसान सम्मेलन
किसान नेता चौधरी, मील, सारण सहित अनेक अतिथि करेंगे शिरकत
सीकर। स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रूड़ाराम मील पटेल की पुण्यतिथि पर कल सोमवार को पालड़ी में किसान सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजन समिति सदस्य पालड़ी के पूर्व सरपंच रूघाराम मील एवं हरलाल मील ने बताया कि सोमवार प्रात: साढ़े दस बजे पालड़ी में पनलावा रोड़ स्थित किसान स्मृति स्थल पर आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि शामली रालोद विधायक प्रसन्न कुमार चौधरी होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान जाट महासभा अध्यक्ष राजाराम मील करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार सारण,अखिल भारतीय किसान सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड अमराराम, राष्ट्रीय लोकदल नारी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और झुंझुनू महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं बाय सरपंच तारा देवी पुनिया विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगी ।चौधरी रूड़ा राम मील के पोत्र हरिराम मील ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किसान सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा । किसान सम्मेलन में किसानों के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।