Dark Mode
किसान यूनियन (टिकैत) ने केन्द्रीय गृहमंत्री को भिजवाया ज्ञापन

किसान यूनियन (टिकैत) ने केन्द्रीय गृहमंत्री को भिजवाया ज्ञापन

सीकर। भारतीय किसान यूनियन की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत को 8 मार्च की रात्रि को फोन पर पूरे टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की दी गई धमकी की खबर से सीकर जिले के किसान संगठनों और किसानों में आक्रोश व गुस्सा है, जो कि बढ़ता जा रहा है ,उल्लेखनीय है कि गौरव टिकैत को 8 मार्च की रात्रि को मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने धमकी देते हुए कहा था कि तुम लोगों ने दिल्ली में किसान आंदोलन किया वह ठीक नहीं किया । तुम लोग किसानों की बातें करना और उनके मुद्दे उठाना बंद करो और इससे पीछे हट जाओ 7 यदि पीछे नहीं हटे तो तुम्हारे पूरे परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश संरक्षक चाचा पूर्णमल सुंडा की अध्यक्षता में सीकर जिला इकाई की 26 वीं मासिक मीटिंग में सीकर जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ और युवा इकाई के जिला अध्यक्ष नरेंद्र धायल ने कहा कि टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देश के करोड़ों किसान परिवारों को दी गई धमकी है इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश संरक्षक चाचा पूर्णमल सुंडा, प्रदेश महासचिव अशोक मील, सीकर जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़, जिला महासचिव राजेंद्र डौरवाल व जसबीर सिंह चौधरी, युवा इकाई जिलाध्यक्ष नरेंद्र धायल, सक्रिय सदस्य अभिनव जाखड़ सांवली, राजू रेपसवाल मंडावरा, रामनिवास ढाका गोकुलपुरा, कार्यालय सचिव मोहम्मद शकील खत्री, अजीत जाखड़ व अमित जाखड़ सांवली, कमलेश सैनी व जिला उपाध्यक्ष हरिराम मील आदि अनेक सक्रिय सदस्य मौजूद थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!