किसान वॉर रूम का शुभारम्भ आज
सीकर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की सीकर जिला इकाई द्वारा दशहरा पर किसान वॉर रूम शुरू किया जाएगा । जिसका शुभारम्भ सीकर में एलआईसी ऑफिस के पास स्थित किसान यूनियन के प्रदेश संरक्षक चाचा पूर्णमल सुण्डा के कार्यालय पर मंगलवार को प्रात: 11:15 बजे किया जाएगा । इस अवसर पर वॉर रूम में किसान नेताओं के चित्र सजाकर कृषि औजारों की पूजा की जाएगी । किसान यूनियन (टिकैत) के सीकर जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ ने बताया कि किसान वॉर रूम में सक्रिय तरीके से खेती-किसानी के मुद्दों, विचारों व सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा जिनके आधार पर मुद्दों व समस्याओं के समाधान की प्राथमिकताएं तय कर कार्यकर्ताओं का कार्य निर्धारण किया जाएगा संगठन के विस्तार व मजबूती द्वारा किसानों की प्रमुख मांगों पर संघर्ष व आंदोलन की रणनीति बनाकर दिशा-निर्देश दिये जाएंगे ।