किशनगढ़ ब्लांक कॉंग्रेस अध्यक्ष पद पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
मदनगंज किशनगढ़। प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा किरानगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर एक बार पुनः विश्वास जताते हुए कॉंग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए मोहम्मद शक्की भाई को नियुक्त किया गया। नयी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के गठन के लिए नये सदस्य बनाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलायी गयी योजना का लाभ आम जनता तक केसे पहुचे इस पर विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस वक्ता मोहित खंडेलवाल, मदन लाल जाजोरिया, जगदीश गोरा, हाजी शफी मोहम्मद, नसीम अहमद ने पार्टी संघटन को अधिक से अधिक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए आवान किया। ब्लॉक अध्यक्ष शक्की मोहम्मद ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। स्वागत कार्यक्रम में राहुल सिनोदिया, पार्षद सुशील अजमेरा, परमेंद्र जोशी, मो. तककि, महेंद्र यादव, अजीज मोहम्मद, राकेश शर्मा, परवीन बानो, मोहित खंडेलवाल, पूर्व पार्षद नसीम अहमद, मदन लाल जाजोरिया, आजम कुरैशी, नसरुद्दीन देशवाली, जगदीश गोरा, केसरीमल दुकया, हाजी शफी मो. पटवारी, तेजपाल बजाड़, राजेश सैनी, सत्यनारायण देवपुरी, गोवर्धन मेघवाल, गणेश बावरी, दीदार अली, गिरराज गुर्जर,रवि नायक, फारूक अहमद, महेन्द्र कुमार सेन,अशोक तेजी, रोशन लाल चुटेला, चंद्र परकाश जोशी, शाहरुख, संजय सोलंकी, अब्बास अली ,जुम्मा खलीफा , परदीप मेघवाल , माया मैडम, व अन्य सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे। मंच संचालन मूलचंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में आने वाले सभी कार्यकर्ताओ का ब्लॉक कांग्रेस मो.शक्की भाई ने सभी का आभार जताया।