बालिकाओं के लिए समग्र शिक्षा द्वारा किशोरी उत्सव का आयोजन
सोजत। प्रारंभिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के तहत संचालित नगर के विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं के लिए समग्र शिक्षा द्वारा किशोरी उत्सव का आयोजन कार्यालय समग्र शिक्षा विभाग सोजत के तत्वावधान में किया गया। इस मौके एसीबीईओ द्वितीय मो रफीक ने कहा कि बालिकाओं में सृजनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की भूमिका सराहनीय रहती हैं इससे बालिकाओं में आत्म विश्वास भी बढ़ता हैं उन्होंने विभिन्न स्कूलों से आई बालिकाओं की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना इस मौके राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वर्तमान समय महिला सशक्तिकरण का समय हैं ऐसे में बालिकाओं को अपने आसपास के वातावरण को देखकर बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं एवं उनमें कल्पना शक्ति, वैज्ञानिक सोच एवं अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता हैं। किशोरी उत्सव में निबंध, प्रश्नोत्तरी, मेहंदी,प्रेरक प्रसंग,चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2, राजकीय उच्च ,कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय राउमावि धाकडी की छात्राओं ने भाग लिया इस दौरान प्रभारी मनोज कुमार,, मानाराम, राजेंद्र सिंह भाटी, योगेश टांक, सीमा पारीक, मनोज शर्मा,सीमा व्यास,खुशबू सैन, ललिता देवी,हीना सिंगाड़िया, प्रेमलता मौर्य,विजय गहलोत, शोभा राठौड़,देवाशीष,,कविता, शाहीन,लावनिया,साक्षी सहित बड़ी संख्या में प्रभारी एवं छात्राएं उपस्थित थी।