केकडी विधायक डॉ शर्मा ने किया सरवाड़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
सरवाड़. कस्बे में सोमवार को केकडी विधायक डॉ रघु शर्मा ने अजमेर कोटा मार्ग पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 कौमो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यहां सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन् को मजबूत करने के लिए धरातल पर काम करने के लिए कहा। साथ ही प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर प्रचार प्रसार करने व पात्र परिवारो को लाभान्वित कराने के लिए कहा। इससे पूर्व डॉ रघु शर्मा व पीसीसी सदस्य सागर शर्मा के सरवाड़ पहंुचने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल बैरवा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़, नगरपालिका उपाध्यक्ष आरिफ नेब, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान धाकड़, रामलाल गुर्जर, बंटी सिंह, बालुराम धाकड, रामस्वरूप प्रजापति, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रेणु गुर्जर,अजय तोषनीवाल, छगन लाल रेगर, अब्दुल जब्बार आसाम, बनवारी खटीक, संजय शर्मा, रामदीन रेगर, संजय साहु, अतीक तंवर, लतीफ गुराक, रिजवान मंसूर ,चेतन खटीक, जावेद सिलावट, कजोड़ सोनी अमित जैन, कुलदीप सिंह जैतावत सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।