Dark Mode
केएल राहुल का कल NCA में होगा फिटनेस टेस्ट

केएल राहुल का कल NCA में होगा फिटनेस टेस्ट

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का 4 सितंबर को बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिटनेस टेस्ट होगा। इस टेस्ट के बाद तय होगा की वो एशिया कप के बाकि मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। राहुल कमर में मामूली चोट के कारण एशिया कप के पहले दो मैचों से बाहर हो गए थे।

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी 28 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, केएल राहुल अभी बेंगलुरु में NCA (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) में ही रहेंगे। एशिया कप सुपर-4 स्टेज से पहले 4 सितंबर को टीम में वापसी से पहले उनका फिर से असेसमेंट किया जाएगा। राहुल एशिया कप के लिए घोषित 17 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।
राहुल इतने अहम क्यों?
राहुल विकेट कीपिंग करते हैं और किसी भी पोजिशन पर बैटिंग करने में सक्षम बल्लेबाज हैं। उन्होंने लंबे समय तक टीम के लिए ओपनिंग की है, लेकिन सिलेक्टर्स अब उन्हें नंबर-5 पर खिलाना चाहते हैं और वह किसी भी पोजिशन पर खेलने की क्षमता रखते हैं।

राहुल ने इसी साल मई में सर्जरी कराई थी
1 मई को केएल राहुल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और वो पूरे लीग से बाहर हो गए थे। उसके बाद राहुल ने इसी साल मई में लंदन में जांघ की सर्जरी कराई थी, और NCA में रिहैब कर रहे हैं। राहुल तब से कोई भी इंटरनेशनल या घरेलू मैच नहीं खेले हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!