Dark Mode
पुलिस लाइन के पास चाकूबाजी की घटना, युवक घायल,कोटा रैफर

पुलिस लाइन के पास चाकूबाजी की घटना, युवक घायल,कोटा रैफर

बूंदी। पुलिस लाइन के बाहर शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने बताया कि लव कुश कॉलोनी निवासी दो युवकों के बीच बीती रात किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, बात इतनी बढ़ गई कि शुक्रवार को पुलिस लाइन के बाहर कुछ दूरी पर 29 वर्षीय सुनील कराड पुत्र रामेश्वर कराड पर राजेंद्र हाडा के साथ आए अन्य युवकों ने मारपीट कर चाकू से वार कर दिया। जिसमें सुनील की पीठ पर 2 घाव हुए। क्षेत्रवासी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुनिल को कोटा रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों ही युवक हिस्ट्रीशीटर है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!