Dark Mode
कोली समाज ने धूमधाम से मनाई  गौतम बुद्ध जयंती , निकाली शोभायात्रा

कोली समाज ने धूमधाम से मनाई  गौतम बुद्ध जयंती , निकाली शोभायात्रा

 
वैर. कोली समाज द्वारा गौतम बुद्ध जयंन्ती  धूमधाम से मनाई गई , कोली धर्मशाला पर मुख्य समारोह  आयोजित  हुआ, मुख्य अतिथि बयाना के पूर्व विधायक ग्यारसा राम कोली   रहे तथा अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु महावर ने की  बाद में   बैंड बाजों व  आकर्षक झांकियां के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर शोभा यात्रा  निकाली गई   ।  कार्यक्रम  के प्रारंभ में अतिथियो के द्वारा भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित  कर बुद्ध वंदना  एवं बाबा मनोहरदास जी की वंदना की गई । इस अवसर पर सुमन कोली पूर्व महापौर नगर निगम भरतपुर ने कहा कि बाबा मनोहरदास जी कि पुण्य भूमि वैर जिसे लधु काशी के नाम से भी जाना जाता है  में आज गौतम बुद्ध जयन्ती मनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है । गौतम बुद्ध को   ज्ञान एवं  शांति   का प्रकाश स्तंभ  कहा गया है । इन्होने बौद्ध दर्शन दिया जो पूर्णतः मनोविज्ञान पर आधारित है । जिस पर  पाश्चात्य वैज्ञानिक  अनुसंधान  कर रहे हैं।विज्ञान का उल्लेख गौतम बुद्ध ने  600 बर्ष ईसा पूर्व ही कर चुके थे  । दुख के कारण व निवारण पर कई ग्रन्थ लिख गये हैं,। आज  बौद्ध धर्म के अनुयाई   विश्व के  अनेको देशो मे हैं  । हम सब बुद्ध के मार्ग पर चले ," शांति आत्मा का वास्तविक स्वरूप है " यह सर्वप्रथम गौतम बुद्ध ने बताया । समाज की बुराईयो का त्याग , बच्चो की शिक्षा , महिला शिक्षा पर जोर देना चहिए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि  ग्यारसाराम कोली पूर्व विधायक बयाना ने कहा समाज को एकजुट होने व  आगे बढने की आवश्यकता है। समाज हर क्षेत्र मे आगे  रहे यही हमारे प्रयास रहने चाहिए । नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु महावर ने समाज के सभी अतिथियो का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया । दोपहर बाद 3:00 बजे कस्वे  के  प्रमुख मार्गों से होकर बैंड बाजों के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया, बाबा मनोहर दास मंदिर पर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने शोभा यात्रा का स्वागत कर उसमें मौजूद सभी का  शरबत पिलाकर स्वागत किया जिसमें सुनील कुमार लखनपुर, वेद प्रकाश भारद्वाज, विकास पुरोहित, सोनू, महेश पाठक, राम प्रकाश शुक्ला, कपिल कटारा,राहुल कटारा,पंकज दत्तात्रेय,आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे, गौतम बुद्ध जयंती के कार्यक्रम में  पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली  ,अशोक कोली सरपंच बाछरैन ,सरस्वती देवी पंचायत समिति सदस्य हात्योड़ी   , नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील जाटव  ,    पार्षद  मुकेश सैनी , , मोहनसिंह ,  पार्षद सोहनलाल सैनी ,  नरेन्द्र कुमार ,  थानसिंह सैनी,  कमलेश कोली , युवा मण्डल कोली समाज अध्यक्ष श्याम सिंह,रुपी कोली  सहित  सर्व समाज के लोग मौजूद थे ,

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!