कोमल वर्मा ने कोलू पाबूजी विद्यालय में किया पदभार ग्रहण
फलोदी। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत कोलू पाबूजी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलू पाबूजी में पिछले कई वर्षों से द्वितीय श्रेणी गणित विषय का पद रिक्त पड़ा था। इस रिक्त पद पर सोमवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार टिब्बी जिला हनुमानगढ़ निवासी कोमल वर्मा ने वरिष्ठ अध्यापक गणित विषय का पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार द्वारा साफा पहनाकर कोमल वर्मा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सुथार, वरिष्ठ शिक्षक नेता दुर्गाराम बिरठ, व्याख्याता खमुराम जांगू, जितेंद्र कुमार पालीवाल, रामचंद्र भील, नखताराम चौधरी, दीपनाथ सिद्ध, थिरपाल पालीवाल, मदरूपचंद पालीवाल, सवाईराम जयपाल, सुनिल शर्मा, ओमसिह, लक्ष्मण चौहान, दशरथसिंह, जितेंद्र कुमार, नेमीचंद, अर्जुनसिंह, कमला वर्मा एवं हरसुंदर वर्मा आदि उपस्थित रहे।