Dark Mode
कोटा: एएसपी संजय शर्मा को सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मानित सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों का स्नेह मिलन समारोह 5 अक्टूबर को

कोटा: एएसपी संजय शर्मा को सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मानित सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों का स्नेह मिलन समारोह 5 अक्टूबर को

कोटा। राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान, जिला शाखा, कोटा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों का स्नेह मिलन समारोह 5 अक्टूबर (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। संगठन के प्रवक्ता नंद किशोर वर्मा ने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम में पुलिस एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। संस्थान द्वारा अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर राज्य सेवा से निवृत होने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा, हेड कांस्टेबल रामनारायण तथा कुक कालू सिंह का माल्यार्पण एवं फल भेंट कर सम्मान किया गया। एएसपी संजय शर्मा ने कोटा को अपनी कर्मभूमि तथा सौहार्द का शहर बताते हुए यहां की पुलिस एवं जनता द्वारा समय समय पर दिए गए सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने दीपावली, होली और ईद जैसे सभी पर्व मिल जुल कर मनाने की अपील की। इसके साथ ही, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नंद लाल पवन की अध्यक्षता में पुलिस अन्वेषण भवन परिसर मे आयोजित संगठन की बैठक में संशोधित पेंशन प्रकरण पेंशन विभाग को भिजवाने, एरियर का भुगतान आदि समस्याओं के समाधान का संकल्प दोहराया गया। साथ ही, लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति एवं प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण संबंधी कार्यवाही की भी सदस्यों को जानकारी दी गई। बैठक में राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के संभागीय अध्यक्ष नवनीत महर्षि, जिलाध्यक्ष तेज राज सिंह ने संगठन को समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से शीर्ष पर पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा एवं नरेंद्र कासट, ललिता लोढ़ा, भंवर सिंह हाड़ा, अतहर खान, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मण सिंह, सूरज भान सिंह, नंद लाल गुर्जर, राम दयाल नागर आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!