कोटा : अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास आयुक्त सी.ए.डी चम्बल ने नहरों का किया का निरीक्षण
कोटा। अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास आयुक्त, सी.ए.डी चम्बल कुशल कुमार कोठारी द्वारा बुधवार को चम्बल की नहरों का सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने सबसे पहले कोटा बैराज का निरीक्षण किया जहां से दांई मुख्य नहर व बांई मुख्य नहर निकलती है। इसके बाद दांई मुख्य नहर के हेड किशोरपुरा का निरीक्षण किया। सी.बी. टेंक क्रोस रेगुलेटर, तत्पश्चात दांई मुख्य नहर से निकलने वाली किशनपुरा सब ब्रांच के हेेड का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास आयुक्त ने नहरों की मरम्मत एवं साफ-सफाई करवाने का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जिससे सिंचाई के लिए जल का अपव्यय नहीं हो। उन्होंने निर्देश दिए कि रबी सीजन के दौरान सुगमता से जल प्रवाह के लिए नहरों की मरम्मत व साफ-सफाई कार्यों को अविलम्ब प्रारम्भ करवाएं। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त द्वारा नहरों के संचालन एवं गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा छत्रविलास तालाब, कोटड़ी तालाब की स्थिति को देखा। उन्होंने रबी फसल से पहले नहरों की सफाई के कार्य को पूर्ण करने एवं नहरी संचालन से पूर्व महत्वपूर्ण कार्याें को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सम्बन्धित अधीक्षण अभियन्ता, सहायक अभियन्ता भी मौजूद रहे।