कोटा : नेशनल फोटोग्राफी एण्ड आर्ट शोकेस के लिए आवेदन आमंत्रित
कोटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर नेशनल फोटोग्राफी एण्ड आर्ट शोकेस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विधिक सेवा एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े कार्मिक, विद्यार्थी, युवा कलाकार तथा जनसामान्य भाग ले सकते हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी, युवा कलाकार एवं जनसामान्य एवं इच्छुक कार्मिक 5 अक्टूबर तक दोपहर 1 बजे तक प्रविष्टियां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जमा करा सकते हैं।