Dark Mode
कोटा नहर हादसा : 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव

कोटा नहर हादसा : 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव

कोटा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ उत्सव कोटा में एक दर्दनाक हादसे के बाद मातम में बदल गया। कोटड़ी नहर में नाव पलटने से लापता हुए चारों युवकों के शव बुधवार सुबह करीब 18 घंटे की तलाश के बाद मिल गए। नहर किनारे रातभर अपने परिजनों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठे परिवारों को आखिरकार सबसे दुखद खबर मिली।

पुलिस और प्रशासन के अनुसार, हादसा मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव नहर में पलट गई, जिससे सात लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से तीन लोग तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि चार युवक लापता हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की गई।

सुबह दोबारा शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

अंधेरा बढ़ने के कारण मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बचाव अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने फिर से तलाशी शुरू की। अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे दो युवकों के शव मिले। इसके बाद भी नहर में तलाश जारी रखी गई।

कुछ समय बाद विकास वर्मा उर्फ सुमन (22), निवासी खेड़ा रसूलपुर (रामपुर), और सूरज सिंह (22), निवासी रोड नंबर-2 के शव बरामद किए गए। इसके बाद संजय नगर निवासी यश जोशी उर्फ येशू (19) और राहुल जोशी (18) के शव भी मिल गए। यश और राहुल आपस में चचेरे भाई थे।

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल भेजा गया। वहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

छह नौकाओं से की गई तलाश

एसडीआरएफ प्रभारी एकता हाड़ा के मुताबिक, बचाव अभियान में छह नौकाएं लगाई गई थीं। इनमें तीन एनडीआरएफ और तीन एसडीआरएफ की थीं। तलाशी का दायरा बढ़ाते हुए उम्मेदगंज तक अभियान चलाया गया। स्थानीय मछुआरों, नाविकों और गोताखोरों ने भी बचाव दल का सहयोग किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा था। बुधवार सुबह तलाशी फिर शुरू की गई और चारों लापता युवकों के शव एक-एक कर बरामद कर लिए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विकास मल्होत्रा ने भी चारों शव मिलने की पुष्टि की।

तीन लोग तैरकर निकले बाहर

इस हादसे में दीपक, महिला मान कंवर और नाविक सुरेश तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। वहीं, चार युवकों के लापता होने के बाद प्रशासन ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया। घटना की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर, सिटी एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

बताया गया कि हादसे वाले दिन नहर में पानी छोड़ा गया था। तेज बहाव के कारण तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक परिजन नहर के आसपास अपनों के मिलने की उम्मीद में डटे रहे। लेकिन जब चारों युवकों के शव मिले, तो परिवारों की उ

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!