Dark Mode
कोटा: बाल वाहिनियों का किया औचक निरीक्षण

कोटा: बाल वाहिनियों का किया औचक निरीक्षण

कोटा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों की पालना में विभिन्न विभागों के सहयोग से बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव एवं अति. जिला न्यायाधीश श्रीमती गीता चौधरी ने विभागीय अधिकारियों और टीम के साथ सोमवार को जवाहर नगर सर्किल पर सुबह बाल वाहनियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऐसे वाहन जिनमे ंक्षमता से अधिक एवं खतरनाक तरिके से बच्चे बैठा रखे थे, उनके मौके पर ही चालान बनाए गए तथा जब्ती भी की गयी। इसके अतिरिक्त वाहन सुरक्षा से संबंधित अन्य बिन्दुओं जैसे वाहन की क्षमता, यांत्रिक फिटनेस-ब्रेक, टायर, लाइट, संकेतन, क्लच, सस्पेंशन, वाहन का बीमा, वाहन पूर्णतः पीले रंग में पेंटेड तथा उसका रंग साफ-सुथरा व स्पष्ट है या नहीं, वाहन के पीछे संबंधित स्कूल का नाम, पता एवं फोन नंबर का अंकन, वाहन की सुरक्षित संरचना, लॉकिंग प्रणाली की दुरूस्तता व अन्य सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं की भी जांच की गई। कमी पाये जाने पर चालान काटे गए। परिवहन निरीक्षक, यातायात निरीक्षक देवेश भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक आलम गनी एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मध्यनजर विद्यालय वाहनों की राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर बाल वाहनियों के औचक निरीक्षण के निर्देश प्रदान किए गए हैं। कोटा जिले में अब तक 1000 से अधिक बाल वाहनियों की जांच कर 30 से अधिक वाहनों की जब्ती की गई एवं 384 वाहनों के चालान काटे गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!