Dark Mode
कोटा: मीडियम एवं लॉन्ग टर्म ऋणों पर फोकस करें सहकारी बैंक

कोटा: मीडियम एवं लॉन्ग टर्म ऋणों पर फोकस करें सहकारी बैंक

डेयरी सोसायटी के अधिक से अधिक खाते सहकारी बैंकों में खोले जाएं -जिला कलक्टर एवं प्रशासक सहकारी बैंक

कोटा। जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया ने कहा कि सहकारी बैंक प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए केपिटल जनरेट करने एवं व्यवसाय में वृद्धि करने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि मीडियम टर्म एवं लॉंग टर्म ऋणों पर फोकस करते हुए राजस्व अर्जन बढाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने सहकारी बैंकों में चालू खाते एवं बचत खाते बढाने के साथ ही लो-कॉस्ट डिपोजिट बढाने पर भी फोकस करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर एवं प्रशासक, केन्द्रीय सहकारी बैंक कोटा मंगलवार को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग एवं रिव्यू कमेटी की जून तिमाही की बैठक ले रहे थे। पैक्स को वित्तीय रूप से सशक्त बनाएं उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) की लैंडिग लिमिट बढाने और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त करने के निर्देश दिए। श्री समारिया ने कहा कि सभी ब्रांच मैनेजर डेयरी, सोसायटी के समस्त प्रकार के खाते, सहकारी बैंकों में खुलवाने एवं सभी प्रकार के लेन-देन इन खातों के माध्यम से कराने की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने कासा का लेवल बढाने एवं कस्टमर की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) का कम्प्यूटराईजेशन कर समस्त कार्य ऑनलाईन किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि 166 में से 126 पैक्स लाईव हो चुकी हैं। पांच पैक्स-दीगोद, डूंगरज्या, कुम्भकोट, रंगपुर एवं नयागांव में पूरा कार्य ऑनलाइन हो रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित पैक्स का एक्सपोजर ट्यूर भी करवाया जा रहा है।

फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि की प्रगति पूछी
जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की और बाकी बीमा पॉलिसी को जल्दी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नये उपभोक्ता जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा से जुडे शिविरों में ऋणियों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की जानकारी ली और योजना के तहत आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि जिनकी ई-केवाईसी हो चुकी हैं उन्हें सम्मान निधि की राशि नियमित रूप से मिल रही है।

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में 1459.65 लाख रूपये का ऋण वितरित
श्री समारिया ने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए राजीविका से जुडी महिलाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 1560 आवेदकांे को 1459.65 लाख रूपये की ऋण राशि वितरित की गई। इसमें राजीविका उजाला के 638 सदस्यों को 576.55 लाख रूपये का ऋण वितरित किया गया। वर्ष 2025-26 में अभी तक 873 आवेदकों को 796.47 लाख रूपये की ऋण राशि वितरित की गई। इसमें राजीविका उजाला के 359 सदस्यों को 314.82 लाख रूपये का ऋण वितरित किया गया।विश्व की वृहद अन्न भण्डारण योजना की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत कोटा जिले की 13 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) में 500 मैट्रिक टन क्षमता के वेयरहाउस बनाने की स्वीकृति मिली है जिसमें से बोरखेडा, धाकडखेडी एवं मोरपा में वेयरहाउस बन चुके हैं और जिनका केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने पिछले दिनों वर्चुअल उद्घाटन किया। जिला कलक्टर ने बने हुए वेयरहाउस का पूरी तरह से उपयोग करने के निर्देश दिए। इससे पहले जिला कलक्टर श्री समारिया ने केन्द्रीय सहकारी बैंक कोटा का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने पैक्स के ऑडिट एवं डेटा एन्ट्री के बारे में जानकारी ली। साथ ही बैलेंसशीट भी चेक की। जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से सभी सहकारी बैंकों के ब्रांच मैनेजरों से बात की। इस अवसर पर एमडी केसीसीबी कोटा श्री बलविन्दर सिंह गिल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, रामप्रसाद शर्मा, उप रजिस्ट्रार सहकारिता राजेश मीणा, लीड बैंक प्रबंधक श्रीमती दिलीप कौर, विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां गोविंद प्रसाद लड्ढा, क्षेत्रीय प्रबंधक राजस्थान राज्य सहकारी बैंक शाखा कोटा अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!