Dark Mode
कोटा: कोटा महोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली बैठक

कोटा: कोटा महोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली बैठक

कोटा। आगामी दिनों कोटा महोत्सव एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सीएडी सभागार में बैठक आयोजित की गई। संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि कोटा महोत्सव एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन नए स्वरूप में भव्य तरीके से किया जाए। आयोजन की तिथि भी शीघ्र तय की जाए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि कोटा महोत्सव कोटा चंबल रिवर फ्रंट एवं अन्य पर्यटन स्थलों की पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है इसे बहुरंगी आयोजनों के साथ आकर्षक बनाया जाए। इसी तरह पुष्प प्रदर्शनी लंबे समय से आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम है जिसमें पुष्प एवं पर्यावरण प्रेमी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसे प्रमुखता देते हुए भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाए। इनमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए उचित प्रबंधन भी किया जाए। पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोटा महोत्सव के अंतर्गत बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां एवं विविधरंगी आयोजन होंगे। यह आयोजन प्रमुख रूप से चंबल रिवर फ्रंट शौर्य घाट पर होना प्रस्तावित है। बैठक में पुष्प प्रदर्शनी से जुड़े विभागों, संगठनों एवं पुष्प प्रेमियों ने सुझाव व्यक्त किए। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी, एडीएम सिटी अनिल कुमार सिंघल, नगर निगम उपायुक्त भावना सिंह सहित उद्यान विभाग आयुर्वेद शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!