कोटा: 'हस्तशिल्प एवं व्यापार उत्सव 22 से
कोटा। उद्यम प्रोत्साहन संस्थान जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा चार दिवसीय 'हस्तशिल्प एवं व्यापार उत्सव 2025Ó का आयोजन 22 से 25 अगस्त तक ग्रामीण हाट, कला दीर्घा के सामने राजकीय संग्रहालय के पास नयापुरा में किया जाएगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। जिले व जिले के बाहर के दस्तकारों, स्वयं सहायता समूहों द्वारा आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों की यहां प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र हरिमोहन शर्मा ने बताया कि बगरु, ब्लॉक प्रिन्ट की सूती साड़ियां, सलवार सूट, जोधपुर की बन्धेज साड़ियां, रेडिमेड गारमेन्टस, लखनवी चिकन बेस्ड आईटम, कुर्ता-पायजामा, कशीदाकारी की साड़ियां, जोधपुर की चर्म जूतियां, आर्टिफिशयल ज्वैलरी, कोटा डोरिया, मसाले आदि ग्रामीण हाट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मेहंदी, फैशन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई जाएंगी। महाप्रबंधक ने कोटावासियों से अपील की है कि ग्रामीण हाट में लगने वाले हस्तशिल्प एवं व्यापार उत्सव में पधारकर दस्तकारों का उत्साहवर्धन कर प्रोत्साहित करें।