Dark Mode
कोटा: न्याय आपके द्वार के संबंध में दी जानकारी

कोटा: न्याय आपके द्वार के संबंध में दी जानकारी

कोटा। ‘‘न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान अभियान’’ के अंतर्गत मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गीता चौधरी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों एवं साथिनों के सुपरवाईजरस् के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा इस जानकारी को सुपरवाइर्जस द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों एवं साथिनों के साथ साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही, फील्ड वर्क के दौरान अधिक से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर लोगों को इस अभियान के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि जनपयोगी सेवाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!