38वीं यूथ बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी को कोटा है तैयार — राजावत
कोटा. 38वीं यूथ बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन श्री उम्मेद क्लब बॉस्केट बॉल ग्राउण्ड एवं जे के पवैलियन में 12 से 14 मई तक कोटा जिला बॉस्केट बॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष लोंकेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि बास्केटबॉल संघ कोटा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राहुल चौधरी और सचिव राजेश चतुर्वेदी की स्मृति मैं इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है संघ ने इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी है।इस प्रतियोगिता मे राजस्थान के कई जिलो की बास्केटबॉल बॉल टीम जुडेगी। इसमें बालक वर्ग 27 और 25 टीम बालिका वर्ग से हिस्सा ले रही है। तीन दिवसीय आयोजन में लगभग 50 से अधिक मैचो का आयोजन किया जाएगा।विभिन्न जिलों की टीम के 30 से अधिक खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके है। मेजबान कोटा सफल आयोजन करने के लिए कटिबद्ध है,कोटा में प्रदेश के 500 से अधिक खिलाडी पहुचेंगे ऐसे में संघ आवास,भोजन सहित कई समितियां बनाकर कार्य विभाजन किया है। संघ ने सचिव राजेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष शुशील चतुर्वेदी उपाधयक्ष, राहुल श्रीवास्तव, हर्षिन्दर चौधरी, ननिहाल सिंह, अंकित कालरा, परबजोत सिंह अर्चित जैन, ऋषभ सक्सेना, शाबाज़ खान, उज्वल शर्मा, अनुराग राठी को कार्यभार सौपा है।
बॉस्केटबॉल को राजस्थान का राज्य खेल का दर्जा प्राप्त है और कोटा ने भी इसमे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है कोटा से अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी राम, विष्णु शर्मा,अजमेर सिंह ,राम कुमार ,राहुल चौधरी,राजेश चतुर्वेदी, अजय सेठी दिनेश चतुर्वेदी ,जीडीआईजी बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह ,दिलीप पुनिया जी,के.आर. पुनियाजी,दिग्विजय सिंह (वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयनित) है राष्ट्रीय स्तर पर ओर भी कई खिलाड़ी है।
संघ के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि लंबे समय के अंतराल के बाद कोटा संघ खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। के.डी. बी.ए बॉस्केटबाल के विकास के लिए समर्पित है। कोटा में 12 से 14 मई तक आयोजित अंडर 16 युथ बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन में सभी मानदण्डों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में किया जाएगा।
वर्तमान में राजस्थान अंडर 14 की टीम 2 दशक से नेशनल मैडल ले कर आ रही है अंडर 17 युथ मैं पिछले एक दशक से मैडल जीत कर ला रही है इसमे कई बार विजेता और उपविजेता भी रही है बालक वर्ग मैं अंडर 19 मैं भी राजस्थान लगभग हर वर्ष पदक जीत रही है 2022 मैं बालक वर्ग मैं स्वर्ण पदक विजेता रहे ओर बालिका वर्ग मैं रजत पदक विजेता रहे राजस्थान के खिलाड़ी जूनियर इंडिया टीम में लगातार खेल रहे हैं। वर्तमान में जयदीप सिंह राठौड़, लोकेंद्र सिंह,भारतीय टीम का हिस्सा है और वर्ल्ड कप की तैयारी में लगे हुए हैं। 3×3 में पहली बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई हुई उस टीम में कुल 4 खिलाड़ी थे जिसमें लोकेंद्र और जयदीप राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
नॉक आउट रहेंगे मुकाबले
संघ के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिहं राजावत ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉक आउट रहेगे। इस प्रतियोगिता में बालक व बालिका मिलाकर लघभग 500 से ज्यादा लोग भाग लेंगे जिनकी सभी माकूल व्यवस्था उपलब्ध कराने और आयोजन को सफल बनाने के लिए के.डी. बी.ए के सभी पदाधिकारी कई दिनों से लगे है है। प्रतियोगिता में सुबह व शाम मैचों का आयोजन किया जाएगा।
संघ की तरफ से सचिव राजेन्द्र सिंह ने बताया कि खिलाड़ी को हाईस्कूल का मूल प्रमाणपत्र और नगर पालिका से जन्म तिथि साथ लाना होगा। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के मिलाकर 50 से अधिक मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 14 मई को श्री उम्मेद क्लब गाउण्ड में खेला जाएगा। राजावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी पहुच रहे है। उन्होने बताया कि 35 राष्ट्रीय खिलाडी एंव 20स्कूल नेशनल खिलाडी शामिल है।