Dark Mode
कोटा: पुलिस ने की गुमशुदा की तलाश में मदद की अपील

कोटा: पुलिस ने की गुमशुदा की तलाश में मदद की अपील

कोटा। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने 2 जुलाई, 2025 से गुमशुदा जिले के कनवास क्षेत्र के गांव रामनगर की टापरिया की करीब 16 वर्षीय लक्ष्मी की तलाश में आमजन से मदद की अपील की है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की के पिता धर्मराज द्वारा 3 जुलाई 2025 को पुलिस थाना, कनवास में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस द्वारा गुमशुदा लक्ष्मी की तलाश की जा रही है। गुमशुदा लड़की की लंबाई 5 फीट, रंग सांवला एवं उसने काले रंग का सलवार सूट पहन रखा था।
उन्होंने आमजन से अपील की कि गुमशुदा की तलाश में पुलिस की मदद करें। किसी भी तरह की जानकारी पुलिस थाना कनवास को दी जाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!