कोटा: 4, 11 व 18 सितम्बर को होगी जनसुनवाई
कोटा। आमजन की समस्याओं की सुनवाई, त्वरित समाधान एवं नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराने के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत, उपखण्ड एवं जिला स्तर पर क्रमशः 4, 11 व 18 सितम्बर को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 4 सितम्बर को समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय या ग्राम पंचायत द्वारा चिन्हित जनसुनवाई स्थल पर आयोजित की जाएगी। उपखंड स्तर पर अटल जन सेवा शिविर 11 सितम्बर को पंचायत समिति या उपखण्ड अधिकारी द्वारा चिन्हित जनसुनवाई स्थल पर तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की बैठक 18 सितम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की जाएगी।