कोटा : सुगमता, सरलता, तत्परता और पारदर्शिता से हुआ त्वरित समाधान
- पंडित दीनदयाल अंत्योदय शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम
कोटा। प्रदेश सरकार की पहल पर चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत आंवा में आयोजित जनकल्याण शिविर में बुधवार को प्रशासन ने सुगमता, सरलता, तत्परता और पारदर्शिता के साथ कई मामलों का त्वरित समाधान किया। शिविर में राजस्व विभाग के माध्यम से 15 खातेदारों के बीच 7.99 हेक्टेयर भूमि का आपसी सहमति से मौके पर ही बंटवारा किया गया। इसमें श्री प्रेमचंद, श्री राजाराम, श्री रामलाल पुत्रगण कन्हैयालाल तथा विध्याबाई पत्नी दुर्गाशंकर जैसे लाभार्थी शामिल थे। लाभार्थियों ने बताया कि वे वर्षों से इस समस्या से परेशान थे, लेकिन शिविर में अधिकारियों द्वारा समझाइश के साथ मौके पर ही समाधान कर उन्हें बड़ी राहत दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से आमजन को सशक्तिकरण की अनुभूति हो रही है। शिविर में उपखंड अधिकारी कनवास जयवीर सिंह, प्रधान पंचायत समिति सांगोद श्रीमती अमृत कूंवर, तहसीलदार राधेश्याम राठौर, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह, कानूनगो श्री मीठालाल, पटवारी ललित किशोर, ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार गोचर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में दो से तीन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, कृषि, वन, खाद्य, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, सामाजिक न्याय व अधिकारिता सहित 16 विभागों की 60 से अधिक योजनाओं की सेवाएं एक ही स्थान पर आमजन को सुलभ करवाई जा रही हैं। शिविर में आधार सीडिंग, स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा किट वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना, पालनहार योजना और श्रमिक कार्ड पंजीयन जैसी जनकल्याणकारी सेवाएं भी दी जा रहीं हैं। ग्रामीणों को कई योजनाओं की जानकारी शिविर में देकर पात्रता अनुसार फार्म भरवाए भी भरवाए जा रहे हैं।
गुरुवार को यहाँ लगेंगे शिविर- अन्त्योदय संबल पखवाड़े के तहत गुरुवार को पंचायत समिति लाडपुरा की ग्राम पंचायत कसार एवं आलनिया, सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत बुढ़ादीत, मंडावरा एवं बनेठिया, इटावा की ग्राम पंचायत बम्बलियां कलां, गैंता एवं नौनेरा, सांगोद की ग्राम पंचायत बोरीनाकलां एवं अमृतकुआं कनवास में आवां एवं मोरूकलां तथा खैराबाद की ग्राम पंचायत कुंभकोट, कुदायला एवं गोयन्दा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।