कोटा: साथिनों, स्कूली बच्चों ने किया विज्ञान केन्द्र का दौरा
कोटा। मिशन शक्ति योजना संकल्प हब फॉर एम्पॉवरमेट ऑफ वूमन के तहत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा शुक्रवार को लाडपुरा ब्लॉक की साथिनों एवं स्कूली बच्चों को विज्ञान केन्द्र को भ्रमण करवाया गया। उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग मनोज कुमार मीणा ने बताया कि केन्द्र में स्थापित प्रदर्शनी, मॉडल, तकनीकी उपकरणों न्यूक्लियर पॉवर प्लांट मॉडल, प्लेनेटरी मोशन, औषधीय पादप, इंडियन नेवी मिसाइल मॉडल के बारे में जानकारी साझा की गई। साथिनों एवं स्कूली बच्चों को दैनिक जीवनचर्या में विज्ञान का महत्व बताया।