Dark Mode
कोटा: अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर कार्यशाला आयोजित

कोटा: अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर कार्यशाला आयोजित

नशे के दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

कोटा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय कैंपस, महावीर नगर, कोटा में 'नशे से मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 150 कॉलेज छात्र-छात्राएं, जिले के नशा मुक्ति केंद्रों के संचालक व कर्मचारी, नशा मुक्ति हेतु प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर छात्र, एनएसएस स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड, अनुदानित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि गीता चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रंजना, अधीक्षक, नारकोटिक्स विभाग, रामराज मीना, सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग, गौरीशंकर मीना, परियोजना प्रबंधक, अनुजा निगम, डॉ. बी.एल. शेखावत, विभागाध्यक्ष, मनोचिकित्सा विभाग, मेडिकल कॉलेज, यज्ञदत्त हाड़ा, प्रधान संचालक, अखिल भारतीय कोषिक गायत्री परिवार एवं उप प्रधान, स्काउट गाइड, और एलबीएस विद्यालय की डायरेक्टर शिल्पा माथुर उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान डॉ. बी.एल. शेखावत ने नशे से मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और उपचार/परामर्श पद्धतियों पर जानकारी दी। गीता चौधरी ने नशे से जुड़े अपराधों और विधिक प्रावधानों की जानकारी दी तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई और नशा विरोधी पोस्टर का विमोचन किया। यज्ञदत्त हाड़ा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित युवाओं और प्रतिनिधियों को नशे से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। रंजना ने भी नशे से संबंधित अपराधों व कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के वाईस प्रिंसिपल सोनू कुमार, सुपरवाइजर सुरेन्द्र नागर, मैनेजर यकीन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!