गुरुकुल में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
भोपालगढ़. गोदारा चौक स्थित कांकरिया बिल्डिंग में संचालित गुरुकुल संस्थान के पावन प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी महोसत्व व शिक्षक दिवस संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रोफेसर महावीर प्रसाद तावनिया ने शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर गुरु की महिमा व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र के बारे में बताया ।। संस्थान संचालक भारमल गुरु शास्त्री ने बताया कि गुरुकुल ट्यूशन क्लासेज के बाल गोपालों ने मैया यशोदा,राधा तेरी चुनरी,आयो राजस्थान,मेहंदी रची मारे हाथां में आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तथा राधा-कृष्ण के परिवेश में अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयघोष के साथ संस्थान परिसर का वातावरण राधा-कृष्णमय हो गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया ।। जन्माष्टमी महोत्सव में संस्थान प्रबंधक महेंद्र गर्ग, कन्हैयालाल सर, छिंपा सर,प्रजापति सर ,भाटी मैम व अभिभावकों सहित संस्थान के प्रतिभागी मौजूद रहें ।