Dark Mode
कृष्णा सेवा संस्थान सदस्यों ने माला पहनाकर धार्मिक यात्रा संघ क़ो किया रवाना

कृष्णा सेवा संस्थान सदस्यों ने माला पहनाकर धार्मिक यात्रा संघ क़ो किया रवाना

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा जगन्नाथ पूरी व गंगासागर की यात्रा क़ो निकले धार्मिक संघ क़ो माला व पुष्प वर्षा करते हुए रवाना किया गया। कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान के सक्रिय सदस्य समाजसेवी हीरालाल प्रजापत अपने साथ 30 यात्रियों का संघ लेकर जगन्नाथ पूरी,गंगासागर सहित कई धार्मिक स्थलों की यात्रा हेतु रवाना हुए हुए है संस्थान सदस्यों द्वारा सभी यात्रियों का पुष्प वर्षा के साथ व माला पहनाकर सम्मान किया गया है। संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी व सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि धार्मिक यात्रा करना एक सौभाग्य की बात है,सनातन धर्म में धार्मिक यात्रा का बहुत महत्त्व है! सभी क़ो अपने जीवन में इन यात्राओं का लाभ लेना चाहिए। सभी सदस्यों ने यात्रियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना कि वें सकुशल अपनी यात्रा पूर्ण करके बालोतरा लौटे!इस अवसर पर आनंद दवे,घनश्याम राजपुरोहित,कमलेश सोनी,गौतम चौपड़ा,राजू माली,राजेश सांखला,अशोक राजपुरोहित,महेश कुमार,तेजाराम,राणाराम,सचिन,सेरेमल,बदामी देवी,उषा देवी,माफ़ी देवी नीतू सहित सदस्य व यात्री मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!