Dark Mode
कृष्णा सेवा संस्थान ने भांडीयावास में किया पौधारोपण

कृष्णा सेवा संस्थान ने भांडीयावास में किया पौधारोपण

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा वसुंधरा श्रृंगार योजना के अंतर्गत भांडीयावास ग्राम में सघन वृक्षा रोपण किया गया संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी व भांडीयावास सरपंच सुमन कँवर की उपस्थिति में भांडीयावास ग्राम में 21 वृक्ष लगाए गए दवे ने कहा कि संस्था द्वारा ग्राम ग्राम जाकर पौधारोपण किया जा रहा है जिसमें उत्तम गुणवता के वृक्ष लगाकर लोगो क़ो पर्यावरण क़ो लेकर जागरूक किया जा रहा है!भंडारी ने कहा कि जँहा भी पौधे की जरुरत हो संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे है हम सभी सदस्य लगातार पौधारोपण का कार्य कर रहे है वृक्ष वातावरण क़ो शुद्ध रखने का सबसे उत्तम माध्यम है इस अवसर पर नगर प्रभारी विमल मालवीय,ग्रामीण प्रभारी राकेश विश्नोई,मुनीराम विश्नोई,आनंद दवे सहित सदस्य मौजूद रहे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!